फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जनसुराज की जिला संगठन की कार्यकारिणी समिति भंग, फिर से हर जिलों में पर्यवेक्षकों की होगी प्रतिनियुक्ति

Mon, 22 Dec 2025 09:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जनसुराज पार्टी ने जिला संगठन की कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया है। अब  फिर से हर जिलों में पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जनसुराज पार्टी ने जिला संगठन की कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया है।  बैठक के दौरान पार्टी ने जिला संगठन की कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया। प्रत्येक जिले में संगठन को नए सिरे से सुदृढ़ एवं मजबूत करने हेतु राज्य स्तर के शीर्ष नेतागण को जिलावार पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त जा रहा है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar: ललन-सम्राट के साथ पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर हुई बात

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिलों में संगठन को नए सिरे से सुदृढ़ एवं मजबूत करने हेतु गहन विचार-विमर्श की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य स्तर के शीर्ष नेतागण को जिलावार पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाना है। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सभी पर्यवेक्षकगण दिनांक 26 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक अपने संबंधित जिला के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से विमर्श कर बैठक आयोजित करने की तिथि एवम् स्थान निर्धारित करेंगे। इस बैठक में जिला अंतर्गत सभी कार्यालय के कर्मी, सभी विधानसभा प्रत्याशीगण, सभी सक्रिय ACC एवम् जिला के अन्य सभी सक्रिय सदस्यगण को आमंत्रित करेंगे तथा कार्यकारिणी गठन हेतु विचार-विमर्श उपरान्त प्रतिवेदन में ग्रालय को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bangladesh Violence: हिंदू युवक की हत्या पर राज्यपाल आरिफ माेहम्मद खान बोले- यह किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने आज सभी पर्यवेक्षकों एवम् जिला अध्यक्ष के साथ बैठक की तैयारी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की थी। इस मौके पर जन सुराज पार्टी मुख्यालय संयोजक नरेन्द्र प्रसाद मंडल भी मौजूद थे। 



                       

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें