फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मंत्री संजय सिंह टाइगर के भाई के घर हुई चोरी में शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद

Fri, 20 Nov 2026 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में मंत्री संजय सिंह टाइगर के भाई के एजी कॉलोनी स्थित मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने संजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 40 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी बरामद हुई है। गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मंत्री संजय सिंह टाइगर के भाई के एजी कॉलोनी स्थित मकान में हुई चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी संजीत दीघा इलाके का निवासी है। पुलिस इस मामले में शामिल गिरोह के अन्य छह से सात सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


चोरी के बाद पड़ोसी राज्यों में भागे आरोपी
शास्त्री नगर थाना पुलिस ने 15 नवंबर को हुई इस चोरी की जांच के दौरान आरोपी संजीत को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चोरी के सामान के बंटवारे में उसके हिस्से में 40 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी आई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से यह सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सभी बदमाश पुलिस की नजरों से बचने के लिए पड़ोसी राज्यों में घूमने चले गए थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

महापर्व के दौरान सूने मकान में सेंधमारी
जानकारी के अनुसार छठ महापर्व के दौरान मंत्री का परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोर मकान में घुसे और चार कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने अंदर रखी अलमारियों को खंगालकर कीमती सामान चोरी कर लिया। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार चोर लगभग 600 ग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी और 7 लाख रुपये नकद ले गए थे। इसके अलावा कई अन्य कीमती सामान भी चोरी होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी से मिले सुराग
घटना की सूचना मिलने के बाद शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए थे। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान कुछ संदिग्धों की गतिविधियां पुलिस के सामने आई थीं।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम गिरोह के बाकी सदस्यों की पहचान करने, चोरी के शेष सामान की बरामदगी करने और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें