फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पैसे के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, जीजा पर शक, एफएसएल टीम जांच में जुटी

Tue, 22 Jul 2025 01:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत जानीपुर ओपी के मुरादपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय शंभू पासवान की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका के परिजनों ने इस मामले में शोभा देवी के जीजा (मौसा) पर पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की बेटी नेहा कुमारी ने बताया कि उसके मौसा अक्सर घर आया-जाया करते थे और बीती रात भी घर आए थे। उसने आरोप लगाया कि पैसों के विवाद को लेकर ही उसकी मां की हत्या की गई और इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि, वह कब और कैसे फरार हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


पढ़ें: छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कांवड़ यात्रियों की मौत; गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इस संबंध में फुलवारी शरीफ के डीएसपी टू दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें