बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां भाजपा के प्रवक्ता डॉ. अजफर शम्शी को जमालपुर के इवनिंग कॉलेज के पास बदमाशों ने गोली मार दी है। उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। भाजपा प्रवक्ता को दिनदहाड़े गोली मारे जाने की घटना से हर कोई हैरान है। अजफर शम्सी के ड्राइवर मोहम्मद मुन्ना ने बताया, 'मैं प्रतिदिन की तरह सुबह 11 बजे अजमर को लेकर जमालपुर कॉलेज पहुंचा। कॉलेज गेट पर विद्यार्थियों की काफी भीड़ थी। इस वजह से शम्शी गेट के पास उतर गए। तभी अचानक दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी और भगदड़ मच गई।'