जिले में कुएं में गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पैठानपुर गांव निवासी गोरखनाथ महतो का 64 वर्षीय पुत्र देवनाथ महतो है। देवनाथ महतो गली गली घूमकर सिम कार्ड बेचा करते थे। तभी गुरुवार को सिम कार्ड बेचने के लिए मसाढ़ गांव पहुंचे थे। गांव में ही शक्ति मां स्थान के प्रांगण में एक कुएं पर बैठकर सिम बेच रहे थे, तभी अचानक वो उसमें गिर गये। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
आनन-फानन में निकाला गया बाहर
घटना को लेकर मृतक के पुत्र अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब घर से निकले थे। काफी देर होने तक घर नहीं पहुंचे, उसके बाद जब ढूंढने के लिए गांव में गए तो देखा कि वो कुएं में गिरे हुए है। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया।