फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Crime: पुराने विवाद को लेकर युवक की हुई हत्या, धारदार ब्लेड से अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Tue, 09 Jul 2024 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या धारदार ब्लेड से कर दी गई। यह घटना पंडारक थाना क्षेत्र के हाफिजपुर करमौर गांव में घटी है। जहां एक 20 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पटना में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की खबर सुनते ही सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सुचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हाफिजपुर करमौर निवासी रौताम कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


24 घंटे के भीतर हत्यारा हुआ गिरफ्तार 

इस हत्या को लेकर बाढ़ एएसपी अपराजित लोहान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक की हत्या पुरानी दुश्मनी को लेकर कर दी गई है। इस मामले को लेकर डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम की सहायता ली गई, साथी ही सीसीटीवी कैमरे के सहयोग से पुलिस ने अपराधी तक पहुंच कर अपराधी को खोज निकाला।

अनुसंधान के क्रम में पता चला कि पूर्व में अपराधी के साथ झगड़ा हुआ था। जिसे लेकर धारदार ब्लेड से हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में तीन आरोपी में मुख्य आरोपी गोल्डी कुमार को हरनौत से एवं दो अपराधी को पुराईबाग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने इस हत्या में अपनी संलिप्त स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें