फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मध्यावधि चुनाव संभव: पासवान

Wed, 11 Jun 2014 01:11 PM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राम विलास पासवान का दावा है कि बिहार में अगले छह महीने में मध्यावधि चुनाव तय है। सत्तारूढ़ जदयू में जारी अंतर्कलह के चलते जल्द ही प्रदेश सरकार गिर जाएगी।
विज्ञापन


पासवान के मुताबिक, जदयू को लोकसभा चुनाव में आपसी कलह की वजह से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

बकौल पासवान जदयू का भविष्य अनिश्चित है और उन्हें नहीं लगता कि जीतन राम मांझी की सरकार छह महीने से ज्यादा चल पाएगी और प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे।

नीतीश कुमार के इस्तीफे  के  बावजूद वह सरकार चला रहे हैं। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए अगले सप्ताह होने वाले उप चुनाव में सत्तारूढ़ दल कोई झंझट मोल नहीं लेना चाहता है जो साफ जाहिर करता है कि इनमें आपसी कलह काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के भले ही 117 विधायक हैं, लेकिन 17 विधायक भी ऐसे नहीं जो पार्टी के प्रति समर्पित हों। पासवान के मुताबिक, पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अलग-अलग बैठक करना पार्टी की अंतर्कलह को उजागर करता है।

सम्मान समारोह मंच टूटा, कोई हताहत नहीं

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राम विलास पासवान, केंद्रीय राज्य ग्रामीण विकास मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और एनडीए तीन अन्य सांसद उस समय बाल-बाल बच गए जब हाजीपुर के कचहरी मैदान में पासवान के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मंच टूट गया।

पासवान के आठवीं बार सांसद चुने जाने पर वह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों का धन्यवाद देने गए थे। सम्मान समारोह के दौरान पासवान, कुशवाहा, उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय, मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद और वैशाली के सांसद राम किशोर सिंह सहित कई लोग मंच पर थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें