पहली बार सीतामढ़ी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की नब्ज भलीभांति समझते हैं। इसलिए तो मंच पर आते ही उन्होंने स्थानीय मैथिली भाषा में कहा कि सीतामढ़ी के पावन धरती के प्रणाम करई छी।
सीतामढ़ी में मोदी का जबरदस्त क्रेज दिखा। डुमरा हवाई अड्डे पीएम मोदी की रैली थी। लोग यहां पांच से सात किलोमीटर तक पैदल चलकर आए थे। प्रधानमंत्री अपने करिश्मे को कैश कराने में माहिर हैं।
इसका नजराना यहां भी दिखा। क्षेत्र में दलित-महादलित वोटरों की अच्छी संख्या को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे लिए मां जानकी की धरती पर आना दोहरे सौभाग्य की बात है।’
उन्होंने कहा कि आज ही महर्षि वाल्मीकि जयंती भी है। मोदी ने खचाखच भरे डुमरा हवाई अड्डा मैदान में क्षेत्र की जनता के मां जानकी से लगाव को कैश कराने में भी देरी नहीं की।
उन्होंने कहा कि राम-जानकी पथ को फोर लेन और रामायण सर्किल से सीतामढ़ी को जोड़ने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि इससे सीतामढ़ी सीधे अयोध्या से जुड़ जाएगा।