गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सिंग
कॉलेज की छात्रा छत गिर गई, गंभीर हालत के बाद उसे पटना रेफर किया गया है। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि छात्रा खुदकुशी करना चाह रही थी, या फिर पैर फिसलने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जीएनएम सेकंड ईयर की छात्रा हॉस्टल की छत से नीचे गिर गई। घटना के बाद कॉलेज में मौजूद लोग वहां पहुंच गए। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद देर रात उसे पटना रेफर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा हॉस्टल की छत पर रात 11 बजे अपने पति से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
वहीं, नर्सिंग छात्रावास की प्रभारी अमिता कुमारी ने कहा कि 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे की ये घटना है। कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जब मौके पर पहुंची, तो वहां बबिता खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी थी।