फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने कहा 'पीएम बनने की इच्छा रखने में क्या गलत है?'

Mon, 19 Oct 2015 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को महंगाई को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोला। नीतीश ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि मोदी मॉडल ऑफ गवर्नेंस का मतलब आम आदमी की थाली से दाल गायब और दिल्ली से कृषि एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री गायब हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार के नाक के नीचे बलात्कार हो रहे है, लेकिन कहा जा है कि बिहार में जंगलराज है।

दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है। लिहाजा दिल्ली में हो रहे बलात्कार के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। दानापुर में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, ‘विरोधी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बनने के लिए मैंने भाजपा से गठबंधन तोड़ा है, लेकिन मैं कहता हूं कि प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखने में क्या गलत हैं? हर कोई इच्छा रखता है, लेकिन गठबंधन तोड़ने का फैसला जिन कारणों से किया, वो अब आपके सामने है।’
विज्ञापन

विज्ञापन

खुद के गिरेबां में झांके

नीतिश कुमार ने कहा कि विरोधी उनके पहले के पत्र को आधार बनाकर प्रचार कर रहे हैं।

ऐसे लोगों को खुद के गिरेबां में झांकना चाहिए। उधर, विजय चौधरी ने पहले ही भाजपा के लेटर बम पर पलटवार करते हुए कहा कि अखबारों में छपवायी गई 1992 की चिट्ठी भाजपा की हताशा बयां कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब इतनी पुरानी चिट्ठी भाजपा छपवा सकती है, तो पिछले कुछ सालों में भाजपा नेताओं ने जो बात नीतीश की तारीफ  में कही उसे भी छपवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें