बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट ने राजनीतिक महकमे में हलचल मचा दिया है। उनके इस ट्वीट को आरजेडी प्रमुख लालू यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने रहीम के एक दोहे के माध्यम से खुद की तुलना चंदन से और लालू की तुलना सांप से की है। हालांकि एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया।
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने सांप को बीजेपी से जोड़ दिया। नीतीश ने कहा कि उन्होंने दोहा बीजेपी के लिए लिखा था। वह पृष्ठभूमि पर बात कर रहे थे और सांप का प्रयोग जहरीले विचारों के लिए किया। आपको बता दें कि नीतीश ट्वीटर पर #AskNitish के नाम से एक कैंपेन चला रहे हैं। इसके माध्यम से वह जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।