फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह सीएम नीतीश कुमार से पहुंचे मिलने; चुनाव लड़ने के सवाल पर कही यह बात

Wed, 31 Jan 2024 05:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीएम हाउस पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पवन सिंह को घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। पवन सिंह ने भी सभी लोगों के साथ सेल्फी लिया। 
विज्ञापन
सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मियों के साथ भोजपुरी एक्टर पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सियासी घमासान के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन ने अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक सीएम हाउस पहुंच गए। पवन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। मीडिया ने जब से पवन सिंह से पूछा कि क्या आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि यह आने वाला समय ही बताएगा। यह कहते हुए वह बाहर निकल गए। सीएम हाउस पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पवन सिंह को घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। पवन सिंह ने भी सभी लोगों के साथ सेल्फी लिया। 

विज्ञापन


जदयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा
अभिनेता पवन सिंह और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि पवन सिंह जल्द ही जनता दल यूनाईटेड ज्वाइन कर रहे हैं। वह जदयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि, इस बात को लेकर पवन सिंह या उनके मैनेजर की ओर से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें