फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लालच में श्रीराम ने जयराम पर की फायरिंग, अपराध में करीबी रिश्तेदार भी शामिल; एक महिला गंभीर घायल

Wed, 31 Jan 2024 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Ara Hindi News: घायल महिला के भैसुर जयकुमार ने बताया कि श्रीराम यादव और उसकी पत्नी के भाई सुमन कुमार ने घर में सो रहे अपने बड़े भाई और भाभी पर फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में आरोपी ने करीब छह से सात गोलियां चलाईं। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में संपत्ति हड़पने के लालच में एक शख्स ने अपनी पत्नी के भाई के साथ मिलकर घर में सो रहे अपने बड़े भाई और भाभी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे परिजनों ने गंभीर स्थिति में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मंगलवार देर रात जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद में की गई गोलीबारी में घायल हुई महिला के पति ने किसी तरह बक्से के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। इसके तुरंत बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल महिला खेड़ी गांव निवासी जयराम यादव की पत्नी सबिता देवी (40) है। उसे बाएं तरफ छाती में दो गोली लगी हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


घायल महिला सबिता देवी ने बताया कि वह अपने पति जयराम यादव के साथ घर में सोई हुई थी। इसी बीच उसका देवर श्रीराम यादव और उसकी पत्नी का भाई सुमन कुमार दीवार फांदकर घर में घुस आए। फिर दरवाजा खुलवाकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। वह कुछ समझ पाती तब-तब उसके सीने में गोली लग गई और वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। सबिता ने आरोप लगाया कि उसका देवर श्रीराम यादव संपत्ति हड़पने के लालच में पहले भी मारपीट कर चुका है। वह अक्सर जान से मारने की धमकी भी देता था। उसी के तहत आज उसके द्वारा गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, घायल सबिता के भैसुर जयकुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम यादव और उसकी पत्नी के भाई सुमन कुमार ने जमीन विवाद को लेकर अपनी बड़ी भाभी सबिता देवी और उसके पति जयराम यादव पर जानलेवा हमला करते हुए करीब छह से सात गोलियां चलाईं। उसमें दो गोली सबिता को लगी हैं और उसके पति ने किसी तरह बक्से के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हम लोग गोली की आवाज और शोर सुनकर जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए थे। उसके बाद हम लोग घायल सबिता को इलाज कराने के लिए अस्पताल लाएं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें