फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनते ही इस शख्स ने काट दी अपनी चौथी अंगुली, जानें पूरा मामला

Tue, 24 Nov 2020 09:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

दुनिया में नेता और अभिनेता दो ऐसे किरदार हैं, जिनके फैंस कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसा ही एक मामला बिहार में सामने आया है। दरअसल, नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार के जहानाबाद में रहने वाले अनिल शर्मा नाम के एक शख्स ने अपनी चौथी अंगुली काटकर भगवान को अर्पित कर दी। इससे पहले अनिल अपनी तीन अंगुलियां काट चुके हैं। 

विज्ञापन




अब नीतीश कुमार के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर अनिल ने अपनी चौथी अंगुली भी काटकर गोरैया बाबा के मंदिर में चढ़ा दी। अनिल शर्मा ऐसा इसलिए करते हैं तो नीतीश कुमार उनके पसंदीदा नेता हैं। यह घटना जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव की है। अनिल शर्मा की आयु 45 साल है और इससे पहले तीन बार अपनी अंगुलियां काट कर भगवान को दान कर चुके थे। 

16 नवंबर को एक बार फिर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद अनिल ने अपनी चौथी अंगुली काट ली थी। अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा की यह दीवानगी नीतीश कुमार के लिए कई साल से है, जब भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से सत्ता की कमान संभालते हैं तो अनिल शर्मा अपनी एक अंगुली काट कर गोरैया बाबा के सामने पेश कर देते हैं।
विज्ञापन


वहीं अनिल की इस हरकत से गांव में रहने वाले बाकी के लोग हैरान हैं। अनिल का कहना है कि उसे यह काम करने में खुशी मिलती है। उन्होंने इस बार भगवान गोरैया से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई। इसके बाद अनिल शर्मा ने अपनी चौथी अंगुली भी काटकर भगवान को अर्पित कर दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें