फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में बाढ़ का तांडव, राघोपुर प्रखंड के दर्जनों गांव जलमग्न; बड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे लोग

Wed, 18 Sep 2024 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में बाढ़ के पानी से राघोपुर प्रखंड के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है। इस कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में बाढ़ ने स्थिति को काफी गंभीर बना दिया है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण पिछले तीन दिनों से राघोपुर जलमग्न हो चुका है। प्रखंड के रुस्तमपुर, बीरपुर, जाफराबाद, जहांगीरपुर, सरायपुर, तेरसिया, हिम्मतपुर, चक सिंगर, वीरपुर, फतेहपुर और बहरामपुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। इस वजह से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के कारण प्रखंड मुख्यालय से लगभग सभी गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से भंग हो चुका है। रुस्तमपुर से बीरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। बाढ़ के पानी के कारण कई विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी जलमग्न हो गए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
 
इधर, स्थानीय प्रशासन की ओर से पर्याप्त नाव की व्यवस्था न किए जाने के कारण लोगों को अपने दैनिक उपयोग की सामग्री और पशु चारा लाने के लिए पानी में तैरकर यात्रा करनी पड़ रही है। इससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। जुड़ावनपुर थाना परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, और पहाड़पुर से वीरपुर तक सड़क पर दो से तीन फुट पानी भर चुका है।
विज्ञापन

 
प्रखंड के निचले इलाकों में दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे वहां के निवासी बेहद परेशान हैं। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि वे तुरंत राहत कार्यों को तेज करें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री और नाव की व्यवस्था करें ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें