सीसीटीवी में दिखा मारपीट करते हुए
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुजफ्फरपुर में नगर निगम वार्ड पार्षद की दबंगई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमे एक हार्डवेयर दुकान में वार्ड पार्षद अपने समर्थक के साथ में घुसकर मारपीट और गाली गलौज करते हुए देखे जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में इस दौरान दुकानदार पर पिस्टल तान दिया।इस दौरान में CCTV में वीडियो के साथ ऑडियों भी रिकॉर्ड हो गया है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में मामले की शिकायत सदर थाना में करवाई है।
पूरी घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही एनएच का है।जहां पर एक हार्डवेयर दुकान के ऑनर के साथ में मारपीट और गाली गलौज करने का CCTV फुटेज सामने आया है।वही इस फुटेज में शख्स की पहचान नगर निगम वार्ड संख्या 10 का पार्षद अभिमन्यु चौहान के रूप में हुई है।यह बताया जा रहा है वो अपने पड़ोसी और हार्डवेयर दुकानदार पर किसी बात को लेकर उग्र हो गये।और मारपीट करने लगे वही वार्ड पार्षद ने एक शक्श के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था और इस घटना में गालियां दी।इस दौरान में वार्ड पार्षद अपना आपा को खो बैठे और अपने कमर से एक पिस्टल तक निकाल लिया और तान दिया।इस घटना को लेकर हार्डवेयर दुकान के ऑनर जितेंद्र कुमार ने सदर थाने में वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान और उनके भाई और करीब 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है।
पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया की मेरा छोटा भाई शुभम कुमार गोबरसही चौक से पास बिल्डिंग मटेरियल के दूकान एस. के. ट्रेडर्स & हार्डवेयर नाम से चलाता है देर रात करीब को अपने दूकान पर,विश्वकर्मा पूजा के लिए साफ़ सफाई का काम करवा रहा था और तभी वहां पर अभियुक्तगण 20-25 अभियुक्तों के साथ में दूकान पर आये और मुझे उसके स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए दूकान के भीतर घुस आये।
वही इस पूरे मामले में नगर निगम के वार्ड पार्षद और आरोपित अभिमन्यु चौहान ने बताया की मेरे और उनका दुकान आस पास में ही है। पूर्व से विवाद चल रहा था। देर रात को मेरे दुकान के पास में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा कटर और अन्य सामग्री के साथ पहुंच गए। दुकान को यह लोग नुकसान पहुंचाने में लगे हुए थे।जिसका हमलोग ने विरोध किया था।जिसके बाद सभी लोग को हमलोग ने दुकान में जाकर के समझाया गया था।लेकिन वो सभी लोग गाली गलौज पर उतर गए।जिसके बाद कहासुनी बढ़ी और हमारे लोग इसका विरोध किया है। इसको लेकर हमलोग ने भी शिकायत दर्ज कराई है।
वही इस पूरे मामले में सदर थाना के एसएचओ अश्मित कुमार ने बताया कि एक आवेदन प्राप्त हुई है जिसमे दुकान में घुसकर के मारपीट की बात बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एक पक्ष के द्वारा दिया गया है।इस मामले की जांच कर विधि संबंध कार्रवाई की जाएगी।