फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अलाव की आग से झुलसने से किसान की मौत; फसल को नीलगाय से बचाने के लिए कर रहा था रखवाली

Sun, 14 Jan 2024 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali Hindi News: मृतक के बड़े भाई गुरु चरण पासवान ने बताया कि खेत में लगी फसल को नीलगाय से बचाने के लिए हरि पासवान रखवाली करने गया था। तभी अलाव तापने के दौरान वह पूरी तरह से झुलस गया। जब किसान खेत में काम करने गए तब पता चला कि हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक किसान हरि पासवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Hindi News: बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव में अलाव तापने के दौरान एक किसान की झुलसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना महनार थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव निवासी देऊ पासवान के 55 वर्षीय बेटे हरि पासवान के रूप में हुई है। मृतक हरि पासवान खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उसकी मौत हो जाने से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई गुरु चरण पासवान ने बताया कि खेत में लगी फसल को नीलगाय से बचाने के लिए हरि पासवान खेत में रहकर ही रखवाली करता था। उन्होंने कहा कि अलाव जला कर तापने के दौरान वह पूरी तरह से झुलस गए थे। किसी ने नहीं देखा, जब किसान खेत में काम करने गए तभी पता चला कि हादसा हुआ है। कोई देखने वाला नहीं था जिससे मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें