फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्नान करने के दौरान दो दोस्तों की डूबने से मौत, चार किशोर पोखर में गए थे; गांव में छाया मातम

Wed, 12 Mar 2025 03:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में चार किशोर गांव के ही पोखर में नहाने गए। इस दौरान दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई तो दो दोस्तों को बाहर निकाल लिया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक दोनों किशोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र के बाजितपुर चकस्तूरी गांव में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। पोखर में स्नान करने के दौरान दो किशोर दोस्तों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोस्तों को समय रहते बचा लिया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चार किशोर मित्र अपने गांव के पास स्थित चकस्तूरी पोखर में स्नान करने गए थे। लेकिन स्नान के दौरान अचानक चारों गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से परमहंस राय के पुत्र शिवा कुमार और रंजीत चौधरी के पुत्र संजीव कुमार को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मगर 13 वर्षीय शिवम कुमार और 17 वर्षीय आदित्य कुमार गहरे पानी में समा गए और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Bihar News:24 घंटे में भाई-बहन की संदिग्ध मौत, मां बोली- सोने से पहले पैकेट वाला दूध पिया था, फिर उठे ही नहीं
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पोखर में शवों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने दूसरे दिन दोनों किशोरों के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान मोहन राय के पुत्र शिवम कुमार (13) और सुरेंद्र राय के पुत्र आदित्य कुमार (17) के रूप में हुई है। शिवम अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और देसरी स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। वहीं, आदित्य चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था और इसी वर्ष उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। दोनों किशोर अपने दोस्तों के साथ पशुओं के लिए चारा लाने चौर गए थे, जिसके बाद स्नान के लिए पोखर में उतर गए।

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर में शराबबंदी की पोल खुली, थाने से ही तस्कर को बेची गई जब्त शराब, थानेदार निलंबित
 
इस हादसे के बाद शिवम की मां रीना देवी और आदित्य की मां प्रियंका देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है। गांव के लोग इस हादसे से अभी तक उबर नहीं पा रहे हैं। वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय लोगों ने पोखर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की भी अपील की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें