फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में रंगदारी न देने पर यूपी के व्यक्ति की नक्सली तरीके से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Wed, 12 Mar 2025 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria Crime: पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह एक पूर्व नियोजित साजिश हो सकती है, जिसमें नक्सली नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी के जरिए मजदूरों को डराया जा रहा है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। जीपीएस नामक ईंट भट्ठा पर कार्यरत एक मजदूर की नक्सली तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के जेरा मौरावां निवासी शंकर लाल (61) के रूप में की गई है, जो काफी समय से उक्त भट्ठा पर मजदूरी कर रहे थे।

विज्ञापन

 
एक लाख की रंगदारी बनी मौत की वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक मजदूर से एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी, जिसे अज्ञात अपराधियों ने नक्सली बनकर अंजाम दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो अपराधियों ने स्वयं को नक्सली बताकर रंगदारी की मांग की थी। रकम न मिलने पर सोते समय शंकर लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें- Bihar:शादी करने के बाद थाना पहुंची बेटी, कहा- पापा ने अपहरण का झूठा केस किया था, मैंने अपनी मर्जी से ऐसा किया
विज्ञापन

 
हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। गंगौर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कुछ आपत्तिजनक पर्चे, हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। फिलहाल मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
 
इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल
घटना के बाद से स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं। नक्सली के नाम पर रंगदारी की यह वारदात लोगों के मन में असुरक्षा की भावना बढ़ा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो मजदूरों और आम नागरिकों का काम करना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:24 घंटे में भाई-बहन की संदिग्ध मौत, मां बोली- सोने से पहले पैकेट वाला दूध पिया था, फिर उठे ही नहीं
 
वहीं, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह एक पूर्व नियोजित साजिश हो सकती है, जिसमें नक्सली नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी के जरिए मजदूरों को डराया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह वास्तव में नक्सली गतिविधि थी या अपराधियों द्वारा डराने-धमकाने की रणनीति।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें