दीपावली और छठ के अवसर पर अपने घर पहुंचे लोगों को पुनः उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से कई विशेष ट्रेन चलाई गई हैं, ताकि भीड़ का सामना कम से कम करना पड़े। समस्तीपुर रेल खंड के सीतामढ़ी जंक्शन से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सीधा तो कुछ वाया सीतामढ़ी हो रहा है, ताकि दरभंगा और रक्सौल रेलखंड के बीच बसे लोगों को सहूलियत हो सके।
कल से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
10 नवंबर को रक्सौल से हावड़ा जाने वाली 03044 नंबर की ट्रेन रक्सौल से शाम 16:55 बजे प्रस्थान कर बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, बंडील के रास्ते हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल कोच के अलावा 3 एसी, 2 एसी और स्लीपर कोच होंगे। इसी दिन सहरसा से आनंद बिहार जाने वाली 04031 नंबर की ट्रेन सहरसा से दिन के 13:00 बजे प्रस्थान कर गढ़बरुआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में सभी कोच 3 एसी होंगे।
आज चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
09 नवंबर को दरभंगा से आनंद बिहार जाने वाली ट्रेन संख्या 0558 दरभंगा से शाम 18:30 बजे प्रस्थान कर कमतौल, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, पनियहवा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल को जाएगी। डीसीएम राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेन में दो एसएलआर कोच के साथ 12 जेनरल कोच तथा एक ऐसी कोच हैं।
वहीं, 09 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 04067 दरभंगा से शाम के 18:00 प्रस्थान कर जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, गोरखपुर, नरकटियागंज, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल कोच के अलावा 3 एसी, 2 एसी और स्लीपर कोच शामिल हैं।