फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitamarhi: नशे के लिए मां से मांगे पैसे, मना करने पर मारी गोली, घायल मां अस्पताल में भर्ती; बेटा फरार

Thu, 18 Apr 2024 10:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले रुन्नीसैदपुर गाढ़ा थाना क्षेत्र के धनुषी पंचायत अंतर्गत के समौती गांव के वार्ड संख्या एक में एक पुत्र ने अपनी मां के सीने में गोली मार कर जख्मी कर दिया। मामला बुधवार के देर शाम की है।
विज्ञापन
मां ने बेटे को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के धनुषी पंचायत अंतर्गत के समौती गांव में एक पुत्र ने अपनी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पुत्र नशे का सेवन करता है। बुधवार की देर साम नशे का सेवन कर के आया और कुछ पैसों की मांग अपनी मां से करने लगा। जहां मां ने पैसा देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में कुछ कहासुनी हुई। इस दौरान सनकी पुत्र ने अपनी मां को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान गगन सहनी की पत्नी संजू देवी (49) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुत्र हीरा लाल सहनी ने कुछ दिन पूर्व ही पिस्टल के साथ फेसबुक पर फोटो वायरल किया था। जहां पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसी दौरान कुछ दिन पूर्व वह जेल से छूटकर बाहर आया और फिर वापस नशे का सेवन करने लगा। इस दौरान बीते मार्च माह में उसकी दूसरी शादी भी हुई। उसके बाद आरोपी ने बुधवार की देर शाम नशे की लत के कारण अपनी मां से कुछ पैसे की मांग की। जहां मां ने इसका विरोध किया इस दौरान सनकी पुत्र ने अपनी मां के सीने में गोली मार कर जख्मी कर दिया।

आरोपी को होगी जल्द गिरफ्तारी
गाढ़ा थाना अध्यक्ष रॉकी कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा। वहीं मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें