फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी में छात्रावास से हथियार बरामद, दूसरे के नाम कमरा अलॉट करवाकर रहते थे बदमाश

Wed, 28 Aug 2024 08:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में पुलिस छापामारी के दौरान आंबेडकर कल्याण छात्रावास से हथियार बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। पता चला है कि बदमाश दूसरे लड़कों के नाम पर कमरा अलॉट करवाकर रहते थे। फिलहाल सभी बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसडीपीओ सदर रामकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में आंबेडकर कल्याण छात्रावास में बीती देर रात छापामारी की गई। इस दौरान छात्रावास से दो देशी कट्टे बरामद किए गए। इसे लेकर एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि छात्रावास के ही कुछ छात्रों को परेशान करने की सूचना थी। उनके द्वारा शिकायत की गई थी कि कुछ बदमाश जो अवैध तरीके से छात्रावास में रहते हैं। उनके द्वारा अन्य कई छात्रों को परेशान किया जाता है। गुप्त सूचना मिली थी कि सभी बदमाश एकत्रित हैं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी बदमाश फरार हो गए। वहीं, भागे सभी बदमाशों की भी पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन

 
एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिली थी कि सीतामढ़ी स्थित आंबेडकर कल्याण छात्रावास के सीनीयर छात्र जो हॉस्टल छोड़ चुके हैं, ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की है और गोली मारने इत्यादि का धमकी भी दी गई है। सूचना के आधार पर टीम का गठन करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी, सीतामढ़ी और नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप के साथ छापामारी की गई। छात्रावास के विद्यार्थियों की निशानदेही पर कुछ कमरों को चिह्नित कर तलाशी ली गई। उसमें छात्रों द्वारा भरपूर सहयोग किया गया। छात्रावास की पुराने बिल्डिंग के कमरा नंबर-30 से दो देशी पिस्तौल बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान बताया गया कि कमरा तीन लड़कों के नाम पर आवंटित है, जिस कमरे में अन्य बाहरी लड़कों का काफी आना-जाना रहता था।
 
फरार अभियुक्तों की पहचान संजीव कुमार, रितेश कुमार, अविनाश आनंद उर्फ अभय, हरेंद्र पासवान को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि छापामारी टीम में पु.नि. विनय प्रताप, थानाध्यक्ष, सीतामढ़ी, सिपाही संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार, कौशल किशोर यादव समेत अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें