फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: चुनाव कार्य की ड्यूटी पर अररिया गए होमगार्ड जवान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

Tue, 07 May 2024 05:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी जिला समादेष्टा पदाधिकारी ने बताया कि होमगार्ड जवान के अररिया पहुंचने तक सब कुछ ठीक था। रात को भी बूथ पर ही खाना खाकर सोए थे। लेकिन आज तड़के उनकी तबीयत खराब हुई। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
होमगार्ड जवान के पार्थिव शरीर को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी के होमगार्ड जवान की अररिया में चुनाव कार्य के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से सीतामढ़ी कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम करने के बाद अररिया के होमगार्ड ऑफिस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। वहीं, होमगार्ड के पार्थिव शरीर को सीतामढ़ी के लिए रवाना कर दिया गया है। सीतामढ़ी होमगार्ड के डीएसपी गौतम कुमार ने बताया कि देर रात तक मृतक का शव सीतामढ़ी पहुंचेगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मृतक होमगार्ड जवान की पहचान सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी महेंद्र साह (52) के रूप में की गई है। उनकी क्रमांक संख्या 14386 है। बताया जा रहा है कि महेंद्र साह अररिया में चुनाव कार्य में लगे हुए थे। जहां उनकी अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है। फिलहाल प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की बात बताई जा रही है। दरअसल, महेंद्र साह की ड्यूटी अररिया के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचेली में बूथ संख्या 49 पर लगी थी।
 
सीतामढ़ी जिला समादेष्टा पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि इससे पहले होमगार्ड जवान महेंद्र साह कटिहार गए थे। जहां चुनाव संपन्न कराने के बाद अररिया चुनाव ड्यूटी में पहुंचे हुए थे। अररिया पहुंचने तक सब कुछ ठीक था। रात को भी बूथ पर ही खाना खाकर सोए थे। लेकिन आज सुबह अचानक 4:30 बजे के लगभग तबीयत खराब हुई। उसके बाद उन्हें स्थानीय कर्मियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस के माध्यम से सीतामढ़ी उनके घर पर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से उन्हें 15 हजार रुपये उनके आश्रितों को दाह संस्कार के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा जो भी सुविधा सरकार की तरफ से देय होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें