फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali News: चोर को लोगों ने पकड़कर खंभे से बांधा, फिर की जमकर पिटाई, पुलिस से भी किया दुर्व्यवहार

Wed, 17 Jan 2024 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के मदारपुर मस्जिद के पास चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
चोर को लोगों ने पकड़कर खंभे से बांधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली मदारपुर मस्जिद के पास लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक को खंभे से बांधकर पीटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस जब भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर अपने साथ लाना चाही, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ बदसलूकी की। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय गंगा ब्रिज थाने को दी गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस से भी लोगों ने दुर्व्यवहार किया। हालांकि भारी मशक्कत के बाद गंगा ब्रिज थाने की पुलिस युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर आई। युवक की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के फुलहरा निवासी राजेश मलिक के पुत्र सूरज मलिक के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी जानकारी
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मदारपुर मस्जिद के पास चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। वीडियो के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें