फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : कोल्ड से अगले तीन दिन तक राहत नहीं, शीत लहर का अलर्ट; यहां का पारा गिरकर पांच डिग्री पहुंचा

Wed, 17 Jan 2024 01:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17 और 18 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। हिमालय एवं उसके आसपास के तराई इलाकों में लगातार हो रही बर्फबाजी का असर बिहार के जिलों में बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सर्दी का सितम जारी है। आने वाले 20 जनवरी तक बिहार के लोगों को ठंड से किसी तरह के राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 20 जनवरी तक बिहार के कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में गया बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इधर, मौसम विभाग ने बिहार के दो दर्जन से अधिक जिलों में भीषण ठंड के लिए अलर्ट किया है।

विज्ञापन




बिहार न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17 और 18 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना भी बताई गई है। भारतवर्ष के हिमालय एवं उसके आसपास के तराई इलाकों में लगातार हो रही बर्फबाजी का असर बिहार के जिलों में बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर जमीन से लेकर हवा तक देखा जा रहा है। ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक की कई उड़ाने मौसम के कारण जहां एक तरफ रद्द की गई है। वहीं कई ट्रेनें लेट से चलने की भी सूचना मिल रही है।
 
पटना समेत 12 शहरों का पारा गिरा 
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पटना सहित 12 जिले गया, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, सबौर, गोपालगंज, जमुई, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, सिवान एवं कैमूर सोमवार को भीषण शीत दिवस रहा। पटना सहित एक दर्जन शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन




पूर्णिया एवं गया जिले मे बहुत घना कुहासा
6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर, बांका व मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार राज्य भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस  नवादा में दर्ज किया गया। पूर्णिया एवं गया जिले मे बहुत घना कुहासा जबकि राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम भागो के कुछ स्थानों मे घना कुहासा छाए रहने की संभावना है। राज्य के शेष भागों के कुछ स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है। आने वाले 20 जनवरी तक बिहार के कुछ स्थानों पर शीत दिवस का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें