फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कक्षा में सो रहे मास्टर साहब हुए वायरल; सफाई में कहा- बच्चे नहीं आए तो सो गए

Mon, 15 Jul 2024 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: प्रधानाचार्य दिलीप कुमार पासवान ने बताया कि वर्ग में एक शिक्षक की टेबल पर ही सोने की जानकारी मिली है। संबंधित शिक्षक से जानकारी ली जाएगी। अभी मामला संज्ञान में आया है, उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर किस परिस्थिति में कक्षा में टीचर सो गए थे।
विज्ञापन
कक्षा में सोते मिले शिक्षक, प्रधानाध्यापक ने कहा कि जांच हो रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में स्कूल की कक्षा में सोते हुए शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जिले के मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के परसौनीनाथ पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईपुर का बताया गया है। वायरल वीडियो में शिक्षक विनय कुमार विद्यालय में कक्षा के समय क्लास रूम में सोए हुए दिखते हैं। पूछने पर कहते हैं कि आज कोई बच्चा नहीं आया है इसलिए हम सोए हुए हैं। वहीं, इस मामले को लेकर प्रधानाचार्य ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
ऐसे में बड़ा सवाल भी यह बनाता है कि बच्चों का भविष्य जिन शिक्षकों के हाथों में हैं, वे शिक्षक बच्चों की पढ़ाई के समय अगर विद्यालय में आकर सोएं तो इसे क्या कहेंगे। राज्य की सरकार शिक्षकों को सुधारने का लाख प्रयास कर ले, लेकिन स्थिति आपके सामने है।
 
उक्त मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार पासवान ने बताया कि वर्ग में एक शिक्षक की टेबल पर ही सोने की जानकारी मिली है। संबंधित शिक्षक से जानकारी ली जाएगी। अभी मामला संज्ञान में आया है, उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर किस परिस्थिति में कक्षा में टीचर सो गए थे। मामले की जांच किया जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें