फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: घर से महज कुछ मीटर पहले जमीन कारोबारी पर गोलीबारी, मौके से फरार हुए बेखौफ बदमाश

Mon, 15 Jul 2024 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। देर शाम घर लौट रहे जमीन कारोबारी को रोककर अपराधियों ने सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घायल हुए शख्स की पहचान जिले के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर रोड निवासी शशि भूषण कुमार श्रीवास्तव उर्फ छोटे के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शशि भूषण जमीन और सूद-ब्याज का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सीने में दाईं ओर एक गोली मारी है। गोली लगने की जानकारी के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर परिजन पवन श्रीवास्तव ने बताया कि भाई मेरे घर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद मौके पर दौड़े और देखा कि भाई जमीन पर गिरे हुए थे। उसके बाद अपनी गाड़ी से लेकर अस्पताल में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद और कांटी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल गोलीबारी की घटना के पीछे क्या कुछ कारण हैं वह स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें