फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, SKMCH में तैयार हो रहा 30 बेड का वार्ड

Thu, 12 Sep 2024 07:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। वहीं, SKMCH में 30 बेड का वार्ड तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का मंकी पॉक्स का एक विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए अब SKMCH मेडिकल कॉलेज की विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि देश में मिले पहले केस की संभावनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन


बताते चलें कि बिहार में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी दौरान उत्तर बिहार की सबसे बड़ी अस्पताल SKMCH में तैयारी किया जा रहा है। मंकी पॉक्स को लेकर अब श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया जायेगा। इसको लेकर के अब मेडिकल कॉलेज में विशेष रूप में एक 30 वार्ड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। जहां पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ अस्पताल में मरीज की इलाज के साथ होने वाले इस्तेमाल की सभी दवाई को भी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि मरीज के इलाज में इस्तेमाल किया जा सके।

SKMCH मेडिकल प्रशासन ने कहा, हम चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार
वहीं, मंकी पॉक्स को लेकर के इसकी जानकारी SKMCH मेडिकल कॉलेज की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा ने दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले विभाग से 10 बेड का वार्ड बनाने का निर्देश आया था। लेकिन हमने इसको गंभीरता से लेते हुए मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश है और अब 30 बेड का एक स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। इसमें संदिग्ध मरीज का सैंपल पुणे जांच के लिए भेजा जायेगा। इसके साथ ही मंकी पॉक्स के मरीजों का लक्षण के आधार पर इलाज किया जायेगा और इसके अलावा हमारे पास सभी अभी सभी तरह की दवायें भी हैं। इसके साथ साथ ही बाहर से आने वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश है और बाहर से आने वाले पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें