फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali News: राहगीरों से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य अपराधियों की तलाश जारी

Thu, 12 Sep 2024 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार में वैशाली पुलिस ने राहगीरों को शिकार बनाने वाले अपराधियों पर कार्रवाई की है। सूचना पर हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर पहुंची पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में भगवानपुर थाने की पुलिस ने एनएच पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। भगवानपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 वफापुर बनथु के पास एक मोटर साइकिल खड़ा कर संदिग्ध रूप से तीन व्यक्ति खड़े हैं, जो आने-जाने वाले राहगीरों को संदिग्ध रूप से देख रहा है तथा लूटपाट और छीन छोर कर सकता है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा तो तीन व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से भागते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए व्यक्ति बिदुपुर थाना क्षेत्र के अमेर गांव निवासी उमेश पासवान के पुत्र राहुल पासवान बताया गया है।

क्या कहते हैं वैशाली एसपी
इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि भगवानपुर थाना अंतर्गत एनएच पर राहगीरों से स्नैचिंग एवं लूटपाट करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटर साइकिल भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधी पर वैशाली जिले के कई थानों में स्नैचिंग एवं लूट के मामले दर्ज हैं। इसके अन्य साथी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें