फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर लौट रहे डॉक्टर को अपराधियों ने ओवरटेक कर गोली मारी; मौके पर मौत, ग्रामीणों में भारी रोष

Fri, 01 Mar 2024 12:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Hindi News: अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। उसकी मौके पर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा में बदमाशों ने अपने डेरा लौट रहे एक डॉक्टर को गोली मार दी। छाती में गोली लगने से डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद इस मामले की जानकारी अहियापुर थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना के बाद अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत करवाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
 

अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, डॉ. सुनील कुमार उर्फ श्याम कुमार मीनापुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक स्थित अपने क्लिनिक से बाइक से अपने डेरा लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी, जिसमें उनकी जान चली गई। डॉ. सुनील के दो बेटे और एक बेटी हैं और उनके पिता की मृत्यु को चुकी है, मां उनके साथ रहती है।

परिजनों ने बताया कि डॉक्टर सुनील देर रात अपना क्लीनिक बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक करके उन्हें गोली मार दी और मौके पर से फरार हो गए। घटना के बाद से पूरी इलाके में सनसनी फैली हुई है और गांव से लेकर एसकेएमसीएच में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इधर, अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। उसकी मौके पर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें