फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सीएम नीतीश कुमार की शराबबंदी कोर्ट में भी फेल; न्यायालय परिसर में तस्कर करा रहे शराब की डिलीवरी

Thu, 11 Jul 2024 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Liquor Ban in Bihar : बिहार में आठ साल पहले जब सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लाया तो यह भी प्रावधान किया गया, जिसमें शराब पाए जाने पर वह परिसर सरकार जब्त कर लेती थी। उस कानून पर चलें तो बिहार में कोर्ट परिसर तक पहुंचे खेल में क्या करेंगे?
विज्ञापन
शराब डिलिवरी को आया तस्कर धराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर थाना की पुलिस ने कचहरी परिसर में शराब की खेप पहुंचाने आए सकरा के रामनगर निवासी धंधेबाज पप्पू कुमार को एक बैग शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में शराब बेचने वाले मनीष कुमार नामक धंधेबाज का मोबाइल नंबर भी पुलिस को मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार पप्पू कुमार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बता दें कि दारोगा सत्येंद्र कुमार के आवेदन के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया है कि वहां सिपाही इंद्रजीत ने आरोपित पप्पू कुमार को एक बैग शराब के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे मिठनपुरा में शराब से भरे इस बैग को रंजीत कुमार ने दी थी। उसने एक मोबाइल नंबर देते हुए कहा था कि इस पर कॉल करने पर मनीष नामक व्यक्ति आयेगा, जिसे यह बैग देना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें