फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali Accident: साइकिल सवार पिता-पुत्र को बोलेरो ने रौंदा, पुत्र की मौत…पिता गंभीर; परिजनों में पसरा मातम

Thu, 11 Jul 2024 12:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali Accident: वैशाली में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां किसी काम से जा रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर हैं।  
 
विज्ञापन
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइकिल सवार होकर किसी काम से जा रहे पिता पुत्र को तेज रफ्तार बोलेरो में कुचल दिया, जिससे पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दी गई, लेकिन घायल की स्थिति को नागरिक देखते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के सलाहा गांव की है।

विज्ञापन


मृतक पातेपुरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा चौक निवासी राम शकल राय के 45 वर्ष से पुत्र सुरेश राय बताए गए हैं। जबकि मृतक के पिता 75 वर्षीय सुरेश राय भी घायल है। मृतक तीन भाई में मझील था, जिसकी तीन बेटियां व दो बेटे हैं। घायल और मृतक दोनों पिता-पुत्र मजदूरी करते थे। पिता पुत्र किसी कारणवश या साइकिल सवार होकर जंदाहा की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया और घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई। 

घटना के बाद तेज रफ्तार बोलोरो भागने में कामयाब हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है और पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें