मुजफ्फरपुर के बेला थाना में दर्ज एक ट्रक मैदा चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई ट्रक और ट्रक के ऑनर और चालक की गिरफ्तारी भी किया है।
बताया गया है कि उक्त ट्रक पर मैदा की 510 बैग लदी हुई थी और इसको पश्चिम बंगाल के एक बड़े शहर में भेजा जाना था। लेकिन एक दिन बाद बंगाल के ट्रांसपोर्ट ने इसको लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उक्त ट्रक को वापस आने की जगह कहीं और चला गया। तब वहीं इसके बाद कई दिनों तक जब ट्रक वापस नहीं लौटा तो वादी ने ट्रक के गायब होने को लेकर मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी, जिसके बाद पाया गया कि ट्रक को लेकर उसके चालक और मलिक भागने की फिराक में थे, जिसके बाद से दोनों को ही पूर्वी चंपारण के रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रक पर कुल 450 से अधिक पैकेट मैदा लगा हुआ था। अन्य बैग खराब हो गया था। वहीं, पुलिस दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पकड़े गए दोनों ही आरोपी ट्रक के ऑनर रमेश शाह शिकारपुर थाना पूर्वी चंपारण और चालक विकास कुमार शिवहर को पकड़ा गया है।
इस पूरे मामले में बेला की थाना प्रभारी रंजन वर्मा ने बताया कि बारी के द्वारा ट्रक गायब होने की एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी, जिस मामले में चोरी हुई ट्रक को रक्सौल से बरामद कर लिया गया है। वहीं, इसके साथ ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें एक ट्रक का चालक और ट्रक का ऑनर है। इस दौरान ट्रक को भी बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है।