फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: देर शाम घर से गायब युवक का शव आधी रात को फैक्टरी के पास मिला, परिजनों ने हंगामा कर जताई हत्या की आशंका

Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: बरियारपुर थाना की एसएचओ चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि सोनू कुमार नाम के युवक के शव को बरामद किया गया है। प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा है। परिजन का बयान लिया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में आधी रात को एक फैक्टरी के पास संदिग्ध स्थिति में युवक शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की खबर मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि युवक देर शाम को घर से अचानक गायब हो गया था। मृतक के परिजनों ने कहा कि हत्या करके शव को फेंक दिया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी सोनू कुमार (26) के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच में जुट गई।
 

विज्ञापन

मृतक सोनू कुमार, पत्नी ने दोस्तों पर लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने बताया कि देर शाम सात बजे मेरे पति को बुलाने के लिए कुछ लोग आए थे। सोनू कुमार उन लोगों के साथ चले गए और काफी देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन की गई। रात के एक बजे में यह जानकारी मिली कि सोनू का शव बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक प्लाई वुड फैक्टरी में फेंका गया है। उसके बाद वहां जाकर पहचान की गई। उन्होंने कहा कि मेरे पति की हत्या की गई है। जो लोग मेरे घर पर आए थे उन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मेरी ससुराल यानी सोनू का घर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में है और शव बरियारपुर थाना क्षेत्र में मिला है।
 
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान पुलिस टीम से जमकर कहासुनी हुई। काफी मशक्कत के बाद मृतक सोनू कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज SKMCH में भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
 
पूरे मामले में बरियारपुर थाना की एसएचओ चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि सोनू कुमार नाम के युवक के शव को बरामद किया गया है। प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा है। परिजन का बयान लिया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें