फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: किशोर बंदी पुलिस की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर हुआ फरार, रिमांड होम से ले जाया जा रहा था अस्पताल

Sat, 29 Jun 2024 09:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : मुजफ्फरपुर के रिमांड होम में न्यायिक अभिरक्षा में किशोर बंदी ने उल्टी में खून आने का बहाना बनाया। रिमांड होम के प्रशासन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसी दौरान दो सिपाहियों की आंख में मिर्च का पाउडर फेंककर किशोर बंदी फरार हो गया।
विज्ञापन
पर्यवेक्षण गृह मुजफ्फरपुर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल होने के बाद न्यायिक हिरासत में रिमांड होम भेजे गए एक आरोपित किशोर बंदी आज दो पुलिस जवानों की आंख में मिर्च पाउडर फेंककर सिकंदरपुर से फरार हो गया। किशोर बंदी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में फरार किशोर बंदी की खोज शुरू हो गई, जिसको लेकर पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस इस घटना की जांच भी कर रही है।

विज्ञापन

 

किशोर न्याय परिषद मुजफ्फरपुर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मिर्च का पाउडर चेहरे पर फेंक कर हुए फरार 
दरअसल मुजफ्फरपुर के रिमांड होम में न्यायिक अभिरक्षा में किशोर बंदी ने आज उल्टी में खून आने का बहाना बनाया। जिसके बाद उसे रिमांड होम के प्रशासन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसी दौरान रिमांड होम के गेट पर उक्त बंदी को लेकर निकले दो पुलिस जवान सुमन कुमार और रामनरेश पासवान सदर अस्पताल में इलाज हेतु ले जाने वाले एक ऑटो का इंतजार कर रहे थे। उसी समय दोनों सिपाही सुमन और रामनरेश की आंख में उक्त किशोर बंदी ने मिर्च का पाउडर फेंक दिया। आंख में मिर्च का पाउडर पड़ते ही जलन के कारण दोनों सिपाही किशोर बंदी को छोड़कर छटपटाने लगेसिपाही की पकड़ से छूटते ही मौके का फायदा उठाकर बंदी फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रसासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मिर्च पाउडर कहां से आई, इसकी जांच की जाएगी  
किशोर बंदी के भागने की सूचना रिमांड होम के अधीक्षक सुधीर कुमार तक भी पहुंची। इस संबंध में उन्होंने बताया कि किशोर बंदी के भागने की जानकारी मिली है। अब उनकी  खोज की जा रही है। इस संबंध में सिकंदरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मिर्च पाउडर कहां से लाई गई थी, इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें