फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विधायक अजीत कुमार ने लिया ‘नया कांटी’ बनाने का संकल्प, उमड़ा जनसैलाब; अपराधियों को दी खुली चेतावनी

Thu, 25 Dec 2025 08:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के कांटी में आभार सभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। यहां जदयू विधायक अजीत कुमार ने नया कांटी बनाने और क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। उन्होंने जनता को त्वरित समाधान का भरोसा दिया और अपराधियों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
जदयू विधायक का अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी क्षेत्र स्थित पानापुर हाईस्कूल मैदान में आयोजित आभार सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक सह पूर्व मंत्री जदयू नेता ई. अजीत कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र को “नया कांटी” बनाने का संकल्प लिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से वे पुनः विधायक बने हैं। उन्होंने दोहराया कि चुनाव से पूर्व जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। कांटी प्रखंड, मड़वन प्रखंड और नगर परिषद कांटी कार्यालय में अब आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक अजीत कुमार का 51 किलो की फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने सोने का मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जदयू वरिष्ठ नेता मो. जमाल, पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी, जदयू नेता सुबोध सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में कांटी विकास के नए मानक स्थापित करेगा और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के रुके कार्य अब गति पकड़ रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: गोपालगंज में रफ्तार का कहर, तेज बस ने रिटायर्ड चौकीदार की ली जान; परिजनों में मचा कोहराम

विधायक अजीत कुमार ने कहा कि चुनाव जीते एक माह भी नहीं हुआ है, लेकिन इस कम समय में कांटी प्रखंड, मड़वन प्रखंड और नगर परिषद कांटी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जो कार्य लंबित रहते थे, वे अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और वे स्वयं इसकी लगातार मॉनिटरिंग व समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कांटी को “नया कांटी” बनाने और समग्र विकास के लिए संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास संकल्प को पूरा करने में वे अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांटी में जनता का राज स्थापित हो चुका है। यदि किसी विभाग में जनता को कोई परेशानी होती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें, समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

सभा के अंत में विधायक अजीत कुमार ने अपराधियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि कांटी क्षेत्र से अपराध को जड़ से खत्म किया जाएगा। अपराध करने वालों को अब यह आदत छोड़ देनी चाहिए, अन्यथा जनता के साथ मिलकर उनका डटकर मुकाबला किया जाएगा और उन्हें पराजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें