फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में रफ्तार का कहर, तेज बस ने रिटायर्ड चौकीदार की ली जान; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 25 Dec 2025 08:18 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की ठोकर से साइकिल सवार रिटायर्ड चौकीदार जनक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क जाम हुआ, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबचक गांव के समीप मीरगंज–लाइन बाजार मुख्य पथ पर गुरुवार को तेज रफ्तार बस की ठोकर से साइकिल सवार एक रिटायर्ड चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान साहेबचक गांव निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड चौकीदार जनक यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जनक यादव बथान से पशुओं को चारा देकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मीरगंज की ओर से बथुआ बाजार जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगा, लेकिन बस एक पेड़ से टकराने से बाल-बाल बच गई। बस में सवार यात्रियों के साथ एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। 

विज्ञापन


पढे़ं:  मुंगेर में नकली सिगरेट फैक्टरी का पर्दाफाश, 85.50 लाख नकद और हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित लोगों ने मीरगंज–लाइन बाजार मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल कराया गया।

इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी इंद्रासनी देवी, पुत्र राजेश यादव और कृष्ण यादव सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें