फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2025: MP जावेद बोले- BJP ने देश की जनता में नफरत का जहर घोला, कांग्रेस इसे मोहब्बत की दुकान से हराएगी

Sat, 17 May 2025 08:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में कांग्रेस पार्टी के किशनगंज सासंद मोहम्मद जावेद ने कहा कि नफरत को अपनी मोहब्बत की दुकान से हराएंगे। भाजपा ने देश के लोगों में जहर घोला है, जिसको आम आदमी अब को समझ रहे हैं। आने वाले चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस को होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मो. जावेद तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के चंदवारा में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों के बीच नफरत का जहर घोला है, लेकिन कांग्रेस इसे अपनी मोहब्बत की दुकान से हराएगी। उन्होंने दावा किया कि देश में अब लोगों का मन भाजपा से उचट चुका है और कांग्रेस के प्रति झुकाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 
‘कांग्रेस सभी धर्मों की पहली पसंद’
सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सभी जातियों, धर्मों और वर्गों की सच्ची प्रतिनिधि है। चाहे दलित हों, महादलित हों या फिर अल्पसंख्यक, कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो सबके हक की बात करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा लोगों को बहकाने और गुमराह करने की साजिश रचती है, लेकिन अब जनता भाजपा की सच्चाई को समझने लगी है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर कनाडाई नागरिक गिरफ्तार, अवैध वीजा के साथ कर रहा था सीमा पार करने की कोशिश
विज्ञापन

 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
चंदवारा में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने मोहम्मद जावेद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मयंक कुमार मुन्ना समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जावेद ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और आगामी चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
 
‘मोदी सरकार ने फैलाई नफरत, हम जोड़ने निकले हैं’
भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए जावेद ने कहा कि मौजूदा सरकार ने देश में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया है। मोदी जी ने देश को तोड़ने का काम किया है, हम उसे जोड़ने निकले हैं। उन्होंने कहा कि हम मोहब्बत की दुकान खोल कर नफरत के इस बाजार को बंद करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: मंत्री संतोष सिंह बोले- चुनाव आने पर तेजस्वी को याद आती है जनता, विकास से कोई सरोकार नहीं
 
‘देश की जनता फिर से कांग्रेस की ओर लौटेगी’
जावेद ने दावा किया कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि हम लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं, उनकी पीड़ा सुन रहे हैं। जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ही देश की एकता और विकास की सच्ची गारंटी है। आने वाले समय में लोग कांग्रेस के साथ फिर से जुड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विजन को साझा करें और समाज को जोड़ने के इस मिशन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें