बिहार के श्रम संसाधन मंत्री एवं भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। जिले के प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को जनता की याद केवल चुनाव के वक्त ही आती है। इसके पहले वे खुद अपने परिवार की चिंता में व्यस्त रहते हैं। मंत्री ने भागलपुर जिले के विकास को लेकर बताया कि जिले के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए 114 करोड़ की योजनाओं पर काम शुरू हुआ है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: रोहतास में बाइक पर पलटा ट्रैक्टर, दो युवकों की घटनास्थल पर ही गई जान
‘तेजस्वी करते हैं जातिगत राजनीति’
मंत्री ने तेजस्वी पर तंज कसा कि जब-जब बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को मौका दिया, वे विकास के बजाय जातिवाद और दलगत राजनीति में उलझे रहे। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी को जिम्मेदारी मिली, तब उन्हें न तो विकास की चिंता रही और न ही बिहार की। लेकिन जैसे ही चुनाव करीब आते हैं, उन्हें जनता और राज्य दोनों की बातें याद आने लगती हैं।
जिले में 114 करोड़ की योजनाओं का हाल
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत जिले के सभी नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत) में करीब 114 करोड़ की लागत की योजनाओं को सामने रखा गया है। इनमें से 50 फीसदी योजनाओं को प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। शेष 30 फीसदी योजनाओं का टेंडर अवार्ड हो चुका है। शेष बची योजनाओं को भी एक महीने के भीतर शुरू करने का लक्ष्य दिया गया है। करीब तीन चार महीने के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर कनाडाई नागरिक गिरफ्तार, अवैध वीजा के साथ कर रहा था सीमा पार करने की कोशिश
‘डबल इंजन की सरकार में बिहार तरक्की पर’
मंत्री ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना कर बिहार में डबल इंजन की सरकार को बिहार के विकास के लिए रीढ़ बताया है। उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। कभी जिसे लोग नजरअंदाज करते थे, आज वही बिहार देश ही नहीं, वरन दुनिया में भी अपनी पहचान बना रहा है। बिहार विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।