फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शराब तस्कर महिलाओं का गजब कारनामा! ट्रेन में सीट रिजर्व कराकर ले जा रही थीं नशे की बड़ी खेप, गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Liquor Ban: GRP रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि रेल पुलिस की विशेष टीम ने अवध असम एक्सप्रेस बोगी के एक कोच में छापेमारी की। इस दौरान तीन महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उनके थैलों की तलाशी लेने पर शराब की खेप बरामद हुई, सभी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अवध असम एक्सप्रेस से शराब की खेप बरामद हुई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। शराब के बड़े धंधेबाजों ने लोगों तक शराब को पहुंचाने का चौंकाने वाला तरीका अपनाया है। इस बार धंधेबाजों ने शराब की तस्करी के लिए महिला कैरियर का इस्तेमाल किया है। रेल थाना पुलिस ने इसका खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि जब ट्रेन में यात्री बनकर बैठी तीन महिलाओं के सामान की जांच की गई तो शराब की खेप निकली। उसके बाद तीनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

 
दरअसल, रेल पुलिस द्वारा अवध असम एक्सप्रेस में जांच की जा रही थी। इस दौरान रेल पुलिस को तीन महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद महिलाओं की सामग्री की जांच की गई। उसके बाद तीन थैलों से यूपी में निर्मित 396 टेट्रा पैक विदेशी शराब को जब्त किया गया। उसके बाद से जीआरपी रेल पुलिस ने तीन महिला कैरियर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले की प्रमिला देवी (60), रंगीला देवी (55) और मुजफ्फरपुर जिले की उर्मिला देवी (55) के रूप में की गई है। सभी ट्रेन की आरक्षित बोगी में सवार थीं और किसी को शक न हो इसके लिए ट्रेन के स्लीपर कोच में सीट को रिजर्व कराया था।
 
पूरे मामले में GRP रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि रेल पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह में अवध असम एक्सप्रेस बोगी के एक कोच में भी छापेमारी की। इस दौरान तीन महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उनके थैलों की तलाशी लेने पर शराब की खेप बरामद हुई। सभी को पकड़ा गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत रेल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जब्त शराब यूपी निर्मित है और सप्लाई करने के लिए मंगवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें