फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी में एक जनेऊ कार्यक्रम में मुखिया ने मंच पर चढ़कर की हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 01 Jul 2024 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी से एक फिर हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना एक जनेऊ कार्यक्रम की है, जहां मुखिया अपनी दबंगई दिखाने के लिए मंच पर चढ़कर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
मोतिहारी में फिर हुई हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर की है, जहां एक जनेऊ समारोह में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना का एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक पंचरुखा पश्चिमी के मुखिया मंच पर चढ़कर अपनी राइफल से फायरिंग करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, उक्त मुखिया गांव के ही एक जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां वह अपनी दबंगई दिखाने से खुद को रोक नहीं सके और मंच पर चढ़ कर फायरिंग करने लगे।
 
गौरतलब है कि मोतिहारी में हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने उन मामलों में कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपियों को जेल भी भेजा है। कई के लाइसेंस भी रद्द किए जा चुके हैं। बावजूद इसके मोतिहारी में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें