फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: धान की कागजी खरीद पर 56 लाख रुपये का गबन, सहकारिता विभाग ने पैक्स अध्यक्ष पर कराई प्राथमिकी

Tue, 06 Aug 2024 12:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी में धान की कागजी खरीद पर 56 लाख रुपये का गबन किया गया है। इस मामले में सहकारिता विभाग ने पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने जब पैक्स गोदाम में जाकर देखा तो गोदाम खाली था। 
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी के छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के कुदरकट पैक्स अध्यक्ष पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर छौड़ादानो के कुदरकट पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह मामला बिहार राज्य खरीफ विपणन मौसम 2023-24 का है। जहां सरकार द्वारा किसानों के धान की खरीद में पैक्स अध्यक्ष ने सरकारी राशि का गबन किया है। धान अधिप्राप्ति में उक्त पैक्स अध्यक्ष द्वारा फर्जी आंकड़ा बताकर लगभग 56 लाख सरकारी रुपये का गबन कर लिया।

विज्ञापन


उक्त पैक्स अध्यक्ष के अभिलेख में 469.70 एमटी धान क्रय किया जा चुका है। उसका समतुल्य सीएमआर 319.4 एमटी बिहार राज्य खाद्य निगम मोतिहारी को आपूर्ति की जानी थी। लेकिन कुदरकट पैक्स द्वारा अभी तक मात्र 174 एमटी सीएमआर राज्य खाद्य निगम मोतिहारी को आपूर्ति की गई। 145.4 एमटी सीएमआर की आपूर्ति नहीं किए जाने पर सहकारिता विभाग की नजर इस तरफ गई।

जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन माह से कुदरकट पैक्स अध्यक्ष को पत्राचार, दूरभाष और व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा सीएमआर आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया। लेकिन पैक्स अध्यक्ष बहानेबाजी करते रहे। अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल की समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित होने के लिए पैक्स अध्यक्ष को निर्देशित करने के बाद भी वह इन बैठकों में शामिल नहीं हुए। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल द्वारा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी छौड़ादानो को उक्त पैक्स की भौतिक जांच का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

 
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने जब पैक्स गोदाम में जाकर देखा तो गोदाम खाली था। धान की मात्रा शून्य पाई गई। जबकि अध्यक्ष के खरीददारी अभिलेख के मुताबिक पैक्स गोदाम में 258.575 एमटी धान होना चाहिए था। जांच प्रतिवेदन में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष पर 258.575 एमटी धान के गबन का प्रतिवेदन दिया है, जिसकी कुल राशि लगभग 56 लाख 44 हजार छह सौ 92 रुपये है। उक्त पैक्स अध्यक्ष पर सरकारी राशि के गबन की प्राथमिकी छौड़ादानो थाना में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें