होली पर्व को लेकर पूरे देश भर में धूम मची हुई है, तो वहीं बाजारों में होली पर्व को लेकर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बाजार में पहली बार आई मोदी मास्क की धूम है। इसको लेकर बच्चे और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह है।
मुजफ्फरपुर शहर के छाता बाजार स्थित उत्तर बिहार की सबसे बड़ी रंग गुलाल और पिचकारी की मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में अलग-अलग तरह के मास्क और पिचकारी की धूम मची हुई है तो मोदी मास्क को लेकर बाजार में खास उत्साह बना हुआ है। लोग ही नहीं, बल्कि बच्चे-बच्चे में भी मोदी मास्क का क्रेज है। लोग बता रहे हैं कि इस बार होली पर्व मोदी के संग। वहीं, दुकानदार भी मोदी मास्क का क्रेज और मांग को लेकर खास उत्साह में हैं और दुकान में इसकी स्टॉक कर लिया है। होली पर्व में चुनावी रंग में बढ़-चढ़कर बोल रहा मोदी मास्क।
मोदी मास्क को लेकर बड़े तो बड़े बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मोदी मास्क की खरीदारी करने पहुंचे बच्चों ने बताया कि इस बार हम पूरा परिवार मोदी मास्क के साथ होली मनाएंगे। मोदी मास्क को पहली बार खरीदे हैं और बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार का होली मोदी के साथ में और इस बार का मास्क को हम लोग ने हमने पूरे परिवार के लिए खरीदा है। वहीं, खरीदार करने वाले लोगो ने बताया कि इस बार की होली मोदी के इस अनोखे मास्क के साथ में मनाएंगे।
दुकानदार मो. सदफ ने बताया कि इस बार की होली पर्व में हमने लोगों की डिमांड पर मोदी मास्क को मंगवाया है और इसकी अच्छी खासी डिमांड है। अन्य सामग्री भी मंगवाया है, किंतु इसमें मोदी मास्क का क्रेज सबसे ज्यादा है। लोग इसको खरीदने के लिए आ रहे हैं और खूब मांग भी कर रहे हैं। इसलिए हम लोगों ने इसका पूरा स्टॉक भी कर लिया है, ताकि खरीदारों को कोई कठिनाई न हो और खाली न लौटना पड़े।