फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर से चले जाने पर तालिबानी फरमान, पार्षद पति ने चार बच्चों की मां का सिर...; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 01 Mar 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur Hindi News: महनार थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि महिला और उसके पति को थाने पर लाया गया है। घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। महिला द्वारा लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस महिला और उसके पति से कर रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के हाजीपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर घर से चले जाने पर चार बच्चों की मां को समाज ने तालिबानी फरमान सुना दिया। उसके बाद वार्ड पार्षद पति और महिला के पति ने हाथ-पैर बांधकर उसके सिर को मुंडवा दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पंचायत के लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद महिला ने बवाल किया तो आरोपी वार्ड पार्षद पति ने देर रात पंचायत बैठा दी। इधर, शोरगुल होने पर कुछ स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस तक घटना की सूचना पहुंच गई। इसके बाद देर रात पंचायत के दौरान पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस को देख मौके से लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया और उसके पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। यह घटना महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर वार्ड संख्या 25 की है। महिला राम दयाल राम की पत्नी बताई गई है। उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी।

महिला ने बताया कि घर में पारिवारिक विवाद होता रहता था, जिसे लेकर वह घर से काम करने चली गई थी। उसने बताया कि उसके परिजन वापस उसे अपने घर ले आए। फिर मामले में समझौता करने के बजाय भरी पंचायत में वार्ड पार्षद पति दीपक कुमार ने तालीबानी फरमान जारी कर दिया। उसके बाद महिला के हाथ-पैर बांधकर सिर के बाल मुंडवा दिए गए। इसके बाद महिला ने बवाल शुरु किया तो वार्ड पार्षद पति दीपक ने डायल 112 की पुलिस को सूचना देकर बुलाया था।
विज्ञापन

 
वहीं, महनार थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि महिला और उसके पति को थाने पर लाया गया है। घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। महिला द्वारा लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें