फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व डिप्टी सीएम बोलीं- NDA में सीट शेयरिंग को लेकर कोई परेशानी नहीं और ‘इंडिया’ के पास अपना कुछ नहीं

Mon, 11 Mar 2024 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Politics: पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि टिकट शेयरिंग में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। चिराग पासवान को लेकर भी कोई संशय नहीं है। वहीं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इंडी गठबंधन से धीरे-धीरे सब अलग हो रहे हैं। उसका अपना कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रेणु देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी ने बिहार राज्य नोनिया बिन्द बेलदार महासंघ के जिला स्तरीय अधिकार सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह में ‘इंडिया’ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भी किनारे हो गई हैं, धीरे-धीरे इंडी गठबंधन के लोग अलग हो रहे हैं। इंडी गठबंधन के पास अपना कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जो खुद को कहते हैं कि हिंदू नहीं हैं तो वे जान लें कि हिंदुस्तान तो हिंदुओं का है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, हमने 400 का नारा दिया है तो 400 का आंकड़ा जरूर लोकसभा चुनाव में पार करेंगे।

विज्ञापन

 
एनडीए में कहीं कोई दिक्कत नहीं
पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि टिकट शेयरिंग में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। चिराग पासवान को लेकर भी कोई संशय नहीं है। जहां राम रहेंगे, वहां हनुमान भी रहेंगे। राम और हनुमान एक दूसरे को छोड़कर कभी नहीं रह सकते हैं।

वहीं, तेजस्वी यादव के महिला सशक्तिकरण के बयान पर पलटवार करते हुए रेणु देवी ने कहा कि हम लोगों ने राज्यसभा की दो सीटों में से एक सीट महिला को दी है। विधान परिषद के चुनाव में भी एक महिला को उम्मीदवार बनाया गया है। 27 मंत्री आज केंद्र सरकार में ओबीसी और ईबीसी के हैं। लालू यादव में अगर हिम्मत है तो वह कहें कि आप अपने बेटे को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे, न ही राबड़ी देवी को विपक्ष का नेता नहीं बनाएंगे। आज हम लोग जहां हैं, वहां सब लोग अलग-अलग घरों से आते हैं। लेकिन एक परिवार बनकर रहते हैं और सब को मौका मिलता है।
विज्ञापन

 
‘नोनिया बिन्द बेलदार की तीसरी सघन आबादी’
बिहार राज्य नोनिया बिन्द बेलदार महासंघ का जिला स्तरीय अधिकार सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन बिहार शरीफ के कर्पूरी भवन, टाउन हॉल में सोमवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता रामप्रवेश चौहान जिलाध्यक्ष ने की।
 
पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र चौहान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुरू किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि नालंदा जिले में नोनिया बिन्द बेलदार की तीसरी सघन आबादी है। पूरे बिहार में जातीय जनगणना के सरकारी आंकड़े से लगभग चार प्रतिशत आबादी दिखाई गई है, जबकि सही तरीके से गणना की जाए तो आठ प्रतिशत से कम नहीं है। लेकिन यह समाज सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा हुआ है, जिसके उत्थान के लिए हमेशा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग चलती रहती है। चुनाव के समय सरकार ने इसे अनुसूचित जाति में शामिल कर कैबिनेट से पास भी कर दिया था। लेकिन अभी तक उस पर कोई काम नहीं हुआ। इसलिए सरकार को चाहिए कि इस जाति के उत्थान के लिए एससी या एसटी का दर्जा देकर प्रमाण पत्र निर्गत करे। ताकि यह गरीब समाज के लोग विकास के सीढ़ी पर चढ़ सके और मुख्य धारा से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि आबादी के अनुसार बिहार में दस विधान सभा, तीन विधान पार्षद, दो लोक सभा और एक राज्य सभा पर मनोनित होने का हमारा हक बनता है। इसके बावजूद कोई भी दल उचित भागीदारी नहीं दे रहा है।
 
‘जो दल हमें सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी देगा, समाज उसके साथ
धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि विगत वर्षों में एक विधान पार्षद हुआ करते थे, अब वह भी समाप्त है। जो दल हमें सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी देगा, पूरा समाज उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि नमक आंदोलन के शहीद बुद्ध नोनिया की आदम कद प्रतिमा राजधानी पटना सहित सभी जिला मुख्यालयों के चौक-चौराहे पर लगाई जाए। ताकि आजादी में शहीदों का मान-सम्मान बना रहे।
 
उन्होंने कहा कि नोनिया बिन्द बेलदार में अब राजनैतिक चेतना आ गई है। अपने हक और अधिकार को बखूबी समझने लगा है। अधिकार को पाने के जागरूक होकर संगठित हुआ है, जिसकी शुरुआत नालंदा से हुई है। बिहार के 38 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन व बैठक करते हुए 24 जुलाई 2024 को पटना के बाबू सभागार भवन में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली पूर्व मंत्री आनंद मोहन की पुण्य तिथि पर आयोजित की जाएगी और बिहार भर के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें