फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: आईजी शिवदीप लांडे को खुली चुनौती; जिस शहर में थे, वहां बच्चों के सामने पिता को सड़क पर मारी गोली

Mon, 11 Mar 2024 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Crime: वैशाली जिले के एक थाने में आईजी शिवदीप लांडे क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिसकर्मियों को टिप्स देने पहुंचे थे। आईजी साहब के शहर में रहते ही बदमाशों ने एक व्यक्ति पर उसके बच्चों के सामने ही गोलियां दाग दीं और लूटपाट कर फरार हो गए। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, आईजी शिवदीप लांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाने में आईजी शिवदीप लांडे क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिसकर्मियों को टिप्स दे रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने अपने बच्चों को एग्जाम दिलवाने जा रहे पिता को उनके सामने ही गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गोलीबारी की यह घटना वैशाली थाना क्षेत्र के वाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के पास की है। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घायल की पहचान हाजीपुर के राजपुर कालोनी निवासी बिपिन कुमार झा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, वैशाली थाना क्षेत्र के वाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के पास मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने बिपिन कुमार झा को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद अपराधी घायल व्यक्ति की सोने की चैन और हाथ की अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति चंडीगढ़ में रहकर किराने की दुकान चलाता है। पिछले 14 तारीख को अपने बेटे को परीक्षा दिलवाने आया था। बताया गया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए ही अपराधी ने गोली मारकर घायल कर दिया है। अब घायल को इलाज के हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें