फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: बिहार में दामाद ने अपनी ही सास को गोली मरवाई, गंभीर हालत में महिला का इलाज जारी

Fri, 18 Apr 2025 09:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Woman Shot: पहले से चल रहे विवाद को लेकर एक महिला को गोली मार दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर पर बैठी थी। इसी दौरान बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बखरा खुर्द गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने दरवाजे पर चढ़कर एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना भगवानपुर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद सदर अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से जानकारी ली। इस संबंध में सदर अस्पताल में भर्ती घायल बखरा खुर्द गांव निवासी कमल साह की पत्नी वीणा देवी ने बताया, शुक्रवार शाम वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए तथा दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग कर दिया। फायरिंग में एक गोली महिला के कनपट्टी से होकर नाक को छूते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें: व्यवसायी से लूट का हुआ खुलासा, चालक ने ही रची थी साजिश
विज्ञापन


लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि उनका गांव के लोगों के साथ पूर्व का विवाद चल रहा है। हालांकि, महिला बदमाशों को नहीं पहचान सकी है। इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष शंभूनाथ प्रसाद ने बताया कि बखरा खुर्द गांव में एक महिला को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आशिक और प्रेमिका मिलकर चला रहे थे अश्लील वीडियो का कारोबार, बिहार की कई लड़कियों के वीडियो वायरल

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आपसी विवाद में गोली चली है। महिला का उसके दामाद से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें