LS Polls: मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद अजय निषाद ने कहा अब तो महागठबंधन की सभी अड़चन खत्म हो गई है। अब एनडीए को हार से कोई नहीं बचा सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरपुर से दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद रहे और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी का टिकट लेकर मैदान में आए अजय निषाद ने एनडीए और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में भी परिवर्तन की लहर बहने लगी है। आज जिस तरह की रैली आयोजित हुई है, वो यह संकेत देती है कि अब एनडीए के दिन खत्म होने वाले हैं।
विज्ञापन
अजय निषाद ने इशारों-इशारों में बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी भीड़ और बीजेपी की भीड़ में जमीन आसमान का अंतर है। आज की भीड़ आई हुई भीड़ है और बीजेपी के लोग प्लांटेड भीड़ लाते हैं, यह अपने आप में संकेत है कि एनडीए हार रहा है। आज का यह उत्साह अपने आप में हमारी जीत का बड़ा संकेत है। हमारे पास जो भीड़ आती है उसको लाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की सभा से परिवर्तन की लहर तेज हो गई है। आज शहर के क्लब मैदान में हुई आयोजित जनसभा में यह साबित हो गया है। जो हमारा विरोध करने की सोच रहे हैं, उनकी कुर्सी खिसक रही है और ऐसे लोगों की हार सुनिश्चित है।