सीतामढ़ी और शिवहर जिले के सिविल सर्जन का तबादला कर दिया गया है। हालांकि, इसके साथ जिले में भी स्वास्थ्य कर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से लेकर प्रखंड लेखा प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरकों का स्थानांतरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सीतामढ़ी और शिवहर जिले के प्रभारी सीएस डॉ. केके झा और डॉ. त्रिलोकी शर्मा की जगह नए सिविल सर्जन की पोस्टिंग की है। किशनगंज के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश प्रसाद को सीतामढ़ी का, तो प्रतीक्षा में मुख्यालय में पदस्थापित डॉ. देवदास चौधरी को शिवहर जिले का नया सीएस बनाया गया है।
खास बात यह है कि सिविल सर्जन के तबादले के साथ रात तक ऐसी चिट्ठी निकली है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हलचल है। दरअसल, सिविल सर्जन के तबादले के साथ प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार प्रशांत को परिहार सामुदायिक स्वास्थ्य प्रबंधक बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह परिहार प्रबंधक संजय कुमार को भेजा गया है। इसी तरह बाजपट्टी बीएचएम अनुपमा सिंह को बाजपट्टी से डुमरा, समीर कुमार भारती को परसौनी से पुपरी, हरकिशोर सिंह को बथनाहा से नानपुर, दिलीप कुमार को चोरौत से बोखड़ा, निरंजन ठाकुर को डुमरा से बथनाहा, आशुतोष को मेजरगंज से सुप्पी, अवनीश कुमार को नानपुर से परसौनी, साक्षी कुमारी को पुपरी से चोरौत, अनवर अली को रीगा से बाजपट्टी, मो. सदरुद्दीन सोनबरसा से सुरसंड, संतोष कुमार को सुरसंड से सोनबरसा और मनोज कुमार को पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल से बेलसंड अनुमंडलीय अस्पताल का नया प्रबंधक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकतर कर्मियों को घर के पास वाले ब्लॉक में पोस्टिंग मिली है।
लेखा प्रबंधकों का भी तबादला
वहीं, बैरगनिया के लेखा प्रबंधक रविशंकर प्रसाद को सुरसंड सीएचसी में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, उनकी जगह परिहार से मुकेश कुमार को बैरगनिया का भेजा गया है। इसी तरह पंकज कुमार को बाजपट्टी से मेजरगंज, मुकेश कुमार को बथनाहा से पुपरी, रौशन झा को बेलसंड से स्त्रीसैदपुर, राजेश कुमार दास को बोखड़ा से परिहार, आलोक कुमार को चौरौत से बोखड़ा, रमेश कुमार को डुमरा से परसौनी, विनय रजक को मेजरगंज से डुमरा, विनय कुमार को सोनबरसा से बथनाहा, ममता कुमारी को सुप्पी से रीगा, राजू कुमार को स्त्रीसैदपुर से सोनबरसा और आलोक कुमार को नानपुर से चोरौत भेजा गया।
14 बीसीएम भी किए गए इधर से उधर
वहीं, जिले में पदस्थापित 14 बीसीएम का भी तबादला किया गया है। उनकी जगह दूसरे स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित बीसीएम को स्थानांतरित किया गया है। बीसीएम क्रमशः पंकज कुमार को परिहार से चोरौत, सलोनी कुमारी को बाजपट्टी से सोनबरसा, कृष्णंदन कुमार को बथनाहा से सुरसंड, अनिल कुमार को बेलसंड से रीगा, सुरेश कुमार सुमन को चोरौत से परिहार, संतोष कुमार को डुमरा से बथनाहा, प्रभात कुमार को मेजरगंज से बेलसंड, सर्वानंद पांडेय को नानपुर से बैरगनिया, लवली कुमारी सुप्पी से नानपुर, नीतू कुमारी को रीगा से सुप्पी, सुजीत कुमार को रुन्नीसैदपुर से डुमरा, जयंती कुमारी को बैरगनिया से बाजपट्टी, मंजीत कुमार को सोनबरसा से मेजरगंज, और मो. कमरे आलम को सुरसंड इसे रुन्नीसैदपुर भेजा गया है।