फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत और तेजस स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बरौनी और जयनगर के लिए भी स्पेशल ट्रेनें

Mon, 14 Oct 2024 09:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Train News: दीपावली और छठ त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
त्योहार के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्पेशल और तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल के साथ-साथ नई दिल्ली से बरौनी और जयनगर के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें 24 अक्तूबर से सात नवंबर 2024 के बीच चलेंगी, ताकि यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा की सुविधा मिल सके। रेलवे ने त्योहारों के मौके पर भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुरक्षा एवं आराम को सुनिश्चित करने के लिए इन विशेष ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

 
इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है-
1. नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (02252/02251)- नई दिल्ली से 30 अक्तूबर, 1, 3 और 6 नवंबर 2024 को 08:25 बजे प्रस्थान होगा। 20:00 बजे पटना आगमन होगा। इसके ठहराव कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर और आरा में होंगे। इसकी वापसी 31 अक्तूबर, 2, 4 और 7 नवंबर 2024 को 07:30 बजे पटना से प्रस्थान कर होगी, जो 19:00 बजे नई दिल्ली आगमन करेगी।
 
2. नई दिल्ली-पटना तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (02248/02247)  नई दिल्ली से 29, 31 अक्तूबर, 2 और 5 नवंबर 2024 को 08:25 बजे प्रस्थान करेगी। फिर 20:30 बजे पटना आगमन होगा। इसका ठहराव कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर और आरा में होगा। वहीं, यह गाड़ी पटना से 30 अक्तूबर, 1, 3 और 6 नवंबर 2024 को 07:30 बजे प्रस्थान कर वापसी करेगी। जबकि 19:35 बजे नई दिल्ली आगमन होगा।
विज्ञापन

 
3. नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (02250/02249)  नई दिल्ली से 24 और 31 अक्तूबर 2024 को 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और 16:40 बजे पटना आगमन होगा। इसका ठहराव गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा और दानापुर में होगा। इसकी पटना से 25 अक्तूबर और 1 नवंबर 2024 को 17:50 बजे प्रस्थान कर वापसी होगी, जबकि 11:00 बजे नई दिल्ली आगमन होगा।
 
4. नई दिल्ली-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल (04054/04053) नई दिल्ली से 27, 30 अक्तूबर, 2 और 5 नवंबर 2024 को 14:20 बजे प्रस्थान करेगी और 11:00 बजे बरौनी आगमन होगा। इसका ठहराव गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना और मोकामा में होगा। इसकी बरौनी से 28, 31 अक्तूबर, 3 और 6 नवंबर 2024 को 12:30 बजे प्रस्थान कर वापसी होगी, जबकि 09:10 बजे नई दिल्ली आगमन होगा।
 
5. नई दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल (04052/04051) नई दिल्ली से 26, 29 अक्तूबर, 1 और 4 नवंबर 2024 को 14:20 बजे प्रस्थान करेगी, जिसका 15:40 बजे जयनगर आगमन होगा। इसका ठहराव गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा में होगा। इसकी जयनगर से 27, 30 अक्तूबर, 2 और 5 नवंबर 2024 को 18:00 बजे प्रस्थान कर वापसी होगी, जबकि 18:50 बजे नई दिल्ली आगमन होगा।
 
यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधाओं का ख्याल
इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के साथ-साथ शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच भी होंगे। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को आरामदायक यात्रा प्रदान करना है। इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से यात्री त्योहारों के दौरान आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। रेलवे ने इस दौरान विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और समय पर हो सके।
 
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से पटना, जयनगर, बरौनी और अन्य प्रमुख शहरों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। डीडीयू-पटना-मोकामा मार्ग से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य उन क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधाएं प्रदान करना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें